छत्तीसगढ़: पुलिस पार्टी को उड़ाने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंग मिली
छत्तीसगढ़ की बीजापुर जिला पुलिस को सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से बिछाई गई 15 किलो वजनी बारूदी सुरंग मिली है.
रायपूर: छत्तीसगढ़ की बीजापुर जिला पुलिस को सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से बिछाई गई 15 किलो वजनी बारूदी सुरंग मिली है.
बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि थाना बासागुड़ा से पुलिस की संयुक्त टीम सारकेगुड़ा की ओर सघन गश्त के लिए रवाना की गई थी. टीम को सारकेगुड़ा और लिंगागिरि के बीच के जंगल में पुलिस पार्टी को उड़ाने की नीयत से बिछाइ गई बारूदी सुरंग मिली है.
उन्होंने बताया कि सड़क किनारे काला और लाल रंग के बिजली के तार दिखाई देने पर बारीकी से जांच गई तो 15 किलो का एक टिफिन प्रेशर बम, डेटोनेटर और बिजली के तार बरामद किए गए. टिफिन प्रेशर बम को निष्क्रिय कर दिया गया. मौके पर पाए गए सबूतों से यह भी पता चला कि इस स्थान पर नक्सलियों ने एक और बारूदी सुरंग बिछाने की तैयारी कर रखी थी.
संबंधित खबरें
Prayagraj Building Collapse: प्रयागराज में इमारत गिरने से 4 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा
Petroleum Reserves Update: देश के पास 53 लाख मीट्रिक टन रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार, 65 लाख MT और बढ़ाने की तैयारी में सरकार, लोकसभा में बोले पीएम मोदी
Mirzapur ‘Barking Boy’ Case Update: मिर्जापुर के ‘भौंकने वाले लड़के’ को रेबीज नहीं, मानसिक बीमारी; डॉक्टर शेफाली बत्रा ने बताई असली वजह
8th Pay Commission: सैलरी बढ़ोतरी, एरियर और पेंशन बदलाव पर सस्पेंस, क्या है कर्मचारियों की उम्मीदें
\