Kolkata Doctor Rape Murder: पॉलिग्राफ टेस्ट से खुलेंगे आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के राज? CBI ने कोर्ट से की मांग

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले में सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष के पॉलीग्राफी टेस्ट की मांग की है.

Sandip Ghosh | PTI

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या (Kolkata Rape And Murder) मामले में सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष के पॉलीग्राफी टेस्ट की मांग की है. गुरुवार को सीबीआई संदीप घोष के अलावा 4 अन्य ट्रेनी डॉक्टर्स को लेकर कोर्ट पहुंची जिन्होंने मृतका के साथ आखिरी बार डिनर किया था. इससे पहले सीबीआई ने बुधवार को संदीप घोष से 13 घंटे तक पूछताछ की. अब तक कुल 77 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. लेकिन कई सवालों के जवाब मिलना बाकी हैं. पॉलीग्राफ टेस्ट के माध्यम से सीबीआई उन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रही है, जिनमें अब तक की जांच में अस्पष्टता रही है.

Kolkata Doctor Rape Murder: आरजी मेडिकल कॉलेज में होता था मृत शरीरों का कारोबार, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर बड़ा खुलासा.

सीबीआई ने मामले में आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति भी अदालत से प्राप्त कर ली है. अब सीबीआई अन्य संदिग्धों, जिनमें संदीप घोष भी शामिल हैं, पर भी इसी टेस्ट की अनुमति चाहती है. जांच एजेंसी ये भी पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि वारदात के समय क्या संजय रॉय के साथ कोई और भी मौजूद था, इस टेस्ट के बाद ये राज बाहर आ सकता है.

Kolkata Doctor Rape Murder: 'एक रात में टूट गए सारे सपने', कोलकाता डॉक्टर के पिता बोले- अब सिर्फ बेटी को न्याय दिलाना है.

संदीप घोष पर शक क्यों?

सीबीआई ने इस मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से कई बार पूछताछ की है. जांच के दौरान घोष के जवाबों में कुछ विसंगतियां पाई गई हैं, जिसके कारण सीबीआई ने अब उनके पॉलीग्राफी टेस्ट यानी लाई-डिटेक्शन टेस्ट कराने का निर्णय लिया है. एक सीबीआई अधिकारी के अनुसार, "हमें घोष के जवाबों में कुछ असंगतियां मिली हैं, इसलिए हम उनके पॉलीग्राफ टेस्ट का विकल्प विचार कर रहे हैं."

सीबीआई ने घोष से यह भी पूछा है कि जब उन्हें डॉक्टर की मौत की खबर मिली, तब उन्होंने क्या कदम उठाए और क्यों उन्होंने कथित तौर पर डॉक्टर के माता-पिता को तीन घंटे तक इंतजार करवाया. इसके अलावा, सीबीआई ने सेमिनार हॉल के पास के कमरों के रेनोवेशन के बारे में भी पूछताछ की है, जो इस घटना के तुरंत बाद हुआ था.

क्या है मामला?

इस केस की शुरुआत तब हुई जब 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला. शव पर गंभीर चोटों के निशान थे.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट