Kerala Shocker: दोस्ती की नाम पर मिला धोखा, घर छोड़ने के बहाने चलती कार में 19 साल की मॉडल से गैंगरेप
पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में धुत होने के बाद आरोपी मॉडल को अपनी कार में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया.
केरल के कोच्चि में चलती कार में 19 साल की मॉडल से गैंगरेप का मामला सामने आया है. बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कोडुंगल्लूर के तीन लोगों ने गुरुवार रात अपनी गाड़ी में कासरगोड की रहने वाली एक युवती का यौन उत्पीड़न किया. Shraddha Murder Case: श्रद्धा की लाश को काटने के लिए हेवी शार्प कटिंग वेपन्स का इस्तेमाल, CCTV फुटेज में दिखा आफताब
कक्कानाड में रह रही पीड़िता को उसकी एक राजस्थानी महिला मित्र ने एक DJ पार्टी में आने का न्योता दिया था और उसी ने इन तीन लड़को से मॉडल का परिचय कराया था. पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में धुत होने के बाद आरोपी मॉडल को अपनी कार में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया.
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘मेडिकल सुबूत बताते हैं कि वह घायल हो गई थी. गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता को कक्कनाड में छोड़ दिया. पीड़िता को घायलावस्था में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने कोडुंगल्लुर से दो और एर्नाकुलम से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक 21 वर्षीय महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली बताई जा रही है. पीड़िता के साथ-साथ आरोपी महिला भी मॉडलिंग करती थी.
डीजे पार्टी का आयोजन कोचीन शिपयार्ड के पास एक पब में किया गया था. रात करीब 10 बजे नशे में जब पीड़िता बेहोश हुई तो तीनों आरोपी उसे उसके घर छोड़ने के लिए राजी हो गए. हालांकि उसकी महिला दोस्त उसे घर छोड़ने के लिए साथ नहीं आई.
इसके बाद तीनों आरोपियों ने कार में पीड़िता के साथ पहले मारपीट की और फिर सामूहिक बलात्कार किया. घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने उसे उसके घर पर छोड़ दिया और फरार हो गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

