देश

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की लाश को काटने के लिए हेवी शार्प कटिंग वेपन्स का इस्तेमाल, CCTV फुटेज में दिखा आफताब

पुलिस को शक है कि आफताब 18 अक्टूबर के दिन श्रद्धा के कटे हुए शव के बचे टुकड़ों को फेंकने गया था. सीसीटीवी फुटेज में आफताब तीन बार आता-जाता दिख रहा है

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की लाश को काटने के लिए हेवी शार्प कटिंग वेपन्स का इस्तेमाल, CCTV फुटेज में दिखा आफताब
Shraddha Walker

श्रद्धा हत्याकांड मामले (Shraddha Murder Case) में सूत्रों से जानकारी मिली है कि बॉडी काटने के लिए हेवी शार्प कटिंग वेपन्स (Heavy Sharp Cutting Weapons) का इस्तेमाल किया गया था. दिल्ली पुलिस की सख्ती से हो रही पूछताछ में आफताब (Aftab) अब सच बोलने लगा है. आफताब ने ही घर से ही कई अहम सुराग बरामद करवाए हैं.

आफताब की निशानदेही पर घर से हथियार नुमा चीज मिली है. पुलिस को शक है कि क्या इसका भी इस्तेमाल शव के टुकड़े करने में हुआ था. श्रद्धा मर्डर केस की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है. पुलिस को आफताब का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है. इसमें आरोपी आफताब के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है.

पुलिस को शक है कि आफताब 18 अक्टूबर के दिन श्रद्धा के कटे हुए शव के बचे टुकड़ों को फेंकने गया था. सीसीटीवी फुटेज में आफताब तीन बार आता-जाता दिख रहा है. दिल्ली पुलिस को अबतक श्रद्धा के शव के 13 टुकड़े मिल चुके हैं. हालांकि, पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है और न ही उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).