Kerala Road Accident: केरल के मलप्पुरम में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, दुर्घटना में 4 साल की बच्ची की भी गई जान

केरल के मलप्पुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलप्पुरम जिले के चेट्टियांगडी इलाके में एक बस और ऑटो में टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो चालक सहित 5 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. मृतकों में चार साल की एक बच्ची भी शामिल है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दुर्घटना का शिकार हुई बस कर्नाटक से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी. यह भी पढ़ें- 17 करोड़ की लाइफ सेविंग इंजेक्शन लगाकर बचाई गई गंभीर जेनेटिक बीमारी से पीड़ित 15 महीने की बच्ची की जान

देखें ट्वीट-