केरल रोड एक्सीडेंट (Photo: Twitter)
केरल के मलप्पुरम में एक तेज रफ्तार कार को स्कूटर पर सवार एक जोड़े को टक्कर मारते हुए एक वीडियो सामने आया है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर कुचल गया और महिला हवा में उछल गई. घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. कार दंपति को टक्कर मारने के बाद दीवार से जा टकराई. पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. जानकारी के अनुसार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
देखें वीडियो:
Kerala- A car hit a bike at breakneck speed.. A woman was thrown into the abyss pic.twitter.com/uMpGANTTcJ
— T2TNEWS (@T2T_News) August 21, 2022













QuickLY