देश

Karnataka Shocker: सिरफिरे आशिक ने कॉलेज कैम्पस में कांग्रेस नेता की बेटी की चाकू मारकर की हत्या, बीजेपी ने दी ये प्रतिक्रिया

कर्नाटक के हुबली से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक सिरफिरे आशिक एक तरफा प्यार में लड़की की हत्या कर दी है. ये वारदात दिन दहाड़े कॉलेज कैम्पस में हुई है. यह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Karnataka Shocker: सिरफिरे आशिक ने कॉलेज कैम्पस में कांग्रेस नेता की बेटी की चाकू मारकर की हत्या, बीजेपी ने दी ये प्रतिक्रिया
Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

हुबली: कर्नाटक के हुबली से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक सिरफिरे आशिक एक तरफा प्यार में लड़की की हत्या कर दी है. ये वारदात दिन दहाड़े कॉलेज कैम्पस में हुई है. यह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बेरहमी से युवती पर लगातार चाकू से वार कर रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती को प्रेम प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया था. इससे आरोपी फैयाज नाराज हो गया. उसने दिन दहाड़े कॉलेज कैम्पस के अंदर ही युवती की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड को अंजाम देकर वो फरार हो गया. Read Also: बेंगलुरु हवाई अड्डे पर वीडियो रिकॉर्ड करने और झूठा दावा करने के आरोप में एक यूट्यूबर गिरफ्तार.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतक छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस ने बताया कि आरोपी कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था उसे परेशान कर रहा था.

CCTV में कैद हुआ सनसनीखेज हत्याकांड

पुलिस के मुताबिक, हुबली की रहने वाली नेहा हिरमत कांग्रेस कॉरपोरेटर निरंजन हिरमत की बेटी थी. नेहा स्थानीय बीवीबी कॉलेज में MCA की छात्रा थी. उसी कॉलेज में बेलगावी जिले के सावदत्ती का रहने वाला फैयाज भी पढ़ता है. वो कई दिनों से नेहा को परेशान कर रहा था.

आरोपी गिरफ्तार

बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा

इस घटना को लेकर बीजेपी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को घेरा. कर्नाटक बीजेपी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा, "अराजकता शासन का मिशन है - कानून और व्यवस्था एक बुरा सपना है. यह @INCKarnataka सरकार का प्रशासनिक मंत्र है. खुद सीएम @siddaramaiah, यह अराजकता और भाई-भतीजावाद का परिणाम है." फैयाज ने दिनदहाड़े कॉलेज के बीच में हुबली की छात्रा नेहा हिरेमठ की चाकू मारकर हत्या कर दी, जवाब दो कि तुम अपने तुष्टीकरण शासन के लिए कितने और निर्दोष हिंदुओं का बलिदान दोगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).