कर्नाटक: पुलिस ने रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच महिलाओं के लिए शुरू की फ्री ड्रॉप सर्विस, कॉल कर महिलाएं ले सकेंगी इस सुविधा का लाभ
कर्नाटक की गडक पुलिस ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक घर के बाहर फंसी महिलाओं के लिए फ्री ड्रॉप सेवा की शुरुआत की है. गडक पुलिस के एसपी श्रीनाथ जोशी का कहना है कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाएं किसी भी पुलिस स्टेशन या टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकती हैं.
बेंगलुरु: हैदराबाद (Hyderabad) में महिला डॉक्टर (Woman Doctor) से गैंगरेप और हत्या के मुद्दे पर पूरे देश में आक्रोश है. भले ही पीड़िता के साथ दरिंदगी को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, लेकिन देश की महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल जस के तस बने हुए है. दरअसल, महिला डॉक्टर से दरिंदगी की इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा (Women Safety) को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिलाओं को फ्री पुलिस हेल्प (Free Police Help) देने का ऐलान किया था. अब कर्नाटक (Karnataka) में महिलाओं के लिए पुलिस ने फ्री ड्रॉप सर्विस (Free Drop Service) की शुरुआत की है.
कर्नाटक की गडक पुलिस ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक घर के बाहर फंसी महिलाओं के लिए फ्री ड्रॉप सेवा की शुरुआत की है. गडक पुलिस के एसपी श्रीनाथ जोशी का कहना है कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाएं किसी भी पुलिस स्टेशन या टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकती हैं. पुलिस उन्हें उनके निर्धारित स्थान पर सुरक्षित छोड़ने में उनकी सहायता करेगी.
महिलाओं के लिए फ्री ड्रॉप सर्विस
Karnataka: Gadag Police has started free drop service for women between 10 pm to 6 am. Srinath Joshi, SP Gadag says,"Women can call any police station or toll free helpline number. Police will pick them up and drop them off at their respective destinations." (7.12) pic.twitter.com/ybeGVRJy6V
— ANI (@ANI) December 8, 2019
गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक फ्री पुलिस हेल्प देने का ऐलान किया था. इस सुविधा के अनुसार, अगर कोई महिला रात 9 से सुबह 6 बजे के दरमियां कहीं बाहर फंसी हुई हैं और उसे साधन नहीं मिलता है तो ऐसे में पंजाब पुलिस उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी. उन्होंने बताया था कि यह सुविधा 100, 112, 181 नंबरों पर मिलेगी. इन नंबरों पर कॉल करने वाली महिला तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ जाएगी और उसे पुलिस की सहायता प्रदान की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2019 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

