Kal Ka Mausam, 12 July 2025: दिल्ली से लेकर यूपी, राजस्थान तक बारिश का दौर, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम

देशभर में बारिश का दौर जारी है. जुलाई के दूसरे हफ्ते में देश के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है.दिल्ली से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश से राजस्थान तक बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है.

Representational Image | PTI

Kal Ka Mausam, 12 July 2025: देशभर में बारिश का दौर जारी है. जुलाई के दूसरे हफ्ते में देश के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है.दिल्ली से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश से राजस्थान तक बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ये बारिश जारी रहेगी और कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. लगातार बारिश ने उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश ने कहर बरपा रखा है. जगह-जगह भूस्खलन और सड़क बंद होने की खबरें हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली जैसे मैदानी इलाकों में जलभराव की घटनाएं सामने आ रही हैं. बात करें कल यानी 12 जुलाई के मौसम की तो देशभर में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी. आइये जानते हैं देशभर में कल मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

कल का मौसम दिल्ली

दिल्ली में हो रही रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई है और मौसम बेहद सुहावना हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7-8 दिनों तक दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रहेगी. इस बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है.

कल का मौसम उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में इन दिनों खूब बारिश हो रही है. पश्चिमी यूपी के इलाकों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

कल का मौसम राजस्थान

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. चाकसू में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 97 मिमी बारिश दर्ज की गई. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभागों में 12-13 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में भी 12 जुलाई से बारिश में तेजी आने का अनुमान है. लोगों को जलभराव और ट्रैफिक की समस्याओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

कल का मौसम पंजाब

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पंजाब के मौसम को लेकर बड़ा पूर्वानुमान लगाया है. मौसम विभाग ने पंजाब में 16 जुलाई तक बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग द्वारा किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 12 जुलाई को कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी जबकि कुछ जिलों में बारिश की कोई सूचना नहीं है.

कल का मौसम हरियाणा

हरियाणा में मानसून तेजी से छाया हुआ है. मानसून की वर्षा लगभग हर जिले में हो रही है. शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

कल का मौसम उत्तराखंड

उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में बीते 24 घंटे में जोरदार बारिश दर्ज की गई. मसूरी में 130.2 मिमी और टनकपुर में 136 मिमी बारिश हुई है. तेज बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और भूस्खलन की आशंका भी जताई जा रही है. पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

कल का मौसम हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ने लगे हैं. मंडी-धरमपुर खंड समेत 245 सड़कें बंद हैं. मनाली, जुब्बड़हट्टी, पांवटा साहिब और नाहन जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है. राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर भी आवाजाही प्रभावित हुई है. प्रशासन ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा है.

कल का मौसम मुंबई

मुंबई में कल हल्की, छिटपुट और कम अवधि की बारिश जारी रहेगी. IMD ने बताया, शनिवार 12 जुलाई को मध्यम बारिश होगी और अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि रविवार के पूर्वानुमान के अनुसार छिटपुट बारिश होगी और अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम रहेगा.

कल का मौसम बिहार

बिहार में भी मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि बारिश गंभीर नहीं होगी, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल