कल का मौसम: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, जानें आपके राज्य में 24 सितंबर को कैसा रहेगा वेदर

दिल्ली-एनसीआर से लेकर देश के अन्य हिस्सों में अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. पिछले हफ्ते झमाझम बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया था, वहीं अब एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगी है.

Representational Image | PTI

कल का मौसम: दिल्ली-एनसीआर से लेकर देश के अन्य हिस्सों में अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. पिछले हफ्ते झमाझम बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया था, वहीं अब एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है. इसके चलते उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं, देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. आइए जानते हैं कल यानी 24 सितंबर 2024 का मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम: गर्मी और उमस

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में कल गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी. अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश के आसार नहीं हैं. आने वाले कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. हालांकि, 25 सितंबर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है और 27 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है. कल आसमान में बादल और धूप की लुकाछिपी का खेल चलता रहेगा, लेकिन गर्मी से राहत की उम्मीद कम है.

राजस्थान में कल का मौसम: मानसून की वापसी

राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से मॉनसून की वापसी की शुरुआत हो चुकी है. इस साल मानसून सामान्य से छह दिन देरी से वापस हो रहा है. हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 25 सितंबर से 30 सितंबर तक हल्की बारिश हो सकती है. कोटा और उदयपुर संभाग में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में 27 से 29 सितंबर के दौरान हल्की बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश में कल का मौसम: गर्मी करेगी परेशान

मध्य प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश नहीं हो रही है. इसके साथ ही मानसून की वापसी की प्रक्रिया यहां भी शुरू हो गई है. बारिश रुकने से तापमान बढ़ गया है और कुछ जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. हालांकि, कल भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

बिहार में कल का मौसम: बारिश की संभावना

बिहार में कल से मौसम में बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि कल से बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है. इसके चलते अगले 4-5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. दक्षिण बिहार के पूर्वी और मध्य हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

दक्षिण भारत में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन इलाकों में मॉनसून के असर से मौसम सुहावना हो सकता है.

अन्य राज्यों का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे सप्ताह गुजरात और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में व्यापक वर्षा जारी रहेगी, जिससे उन क्षेत्रों में वापसी में देरी हो सकती है.

इसके अलावा, आईएमडी ने मंगलवार तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में एक नया कम दबाव वाला क्षेत्र बनने का अनुमान लगाया है. इस मौसमी सिस्टम के कारण आने वाले दिनों में देश के दक्षिणी भागों में बारिश में वृद्धि होने की उम्मीद है. मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, केरल और माहे जैसे क्षेत्रों में अगले दो दिनों में अधिक बारिश होने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल