जरुरी जानकारी

HAL RECRUITMENT 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, जाने डिटेल्स

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में युवाओं के लिए नौकरी का मौका है. एचएएल में विभिन्न पदों के लिए भर्ती होनेवाली है. जिसके लिए आवेदन मंगवाए गए है.

HAL RECRUITMENT 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, जाने डिटेल्स
Credit - (File Photo)

HAL RECRUITMENT 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में युवाओं के लिए नौकरी का मौका है. एचएएल में विभिन्न पदों के लिए भर्ती होनेवाली है. जिसके लिए आवेदन मंगवाए गए है. ये भर्ती हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एक्सेसरीज डिवीज़न लखनऊ में  होनेवाली है.hal-india.co.in इस वेबसाइट पर इन जॉब्स को लेकर डिटेल्स दी गई है. इस नौकरी के आवेदन करने की आखरी तारीख 15 सितम्बर 2024 है.

इसमें 14 पद भरे जानेवाले है. जिनमें सहायक और ऑपरेटर की पोस्ट शामिल है. सहायक के लिए उम्मीदवार को एम.ए, एमएससी या एम.कॉम होना चाहिए तो वही ऑपरेटर की पोस्ट के लिए उम्मीदवार को एनएसी में 3 साल काम का अनुभव या आईटीआई का सर्टिफिकेट होना जरुरी है. ये भी पढ़े :NIT RECRUITMENT: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नौकरी का मौका, 47 पदों के लिए होगी भर्ती, जाने कब तक करें आवेदन

इस जॉब के लिए आवेदन करनेवाले उम्मीदवारों की उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए. इन पोस्ट पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 22 हजार से लेकर 95 हजार रुपये सैलरी महीने की मिलेगी. सहायक और ऑपरेटर के पदों के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति लिखित परीक्षा द्वारा होगी. इस नौकरी के लिए आवेदन की प्रकिया शुरू हो चुकी है. इसके आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये फ़ीस देनी होगी, इसमें आरक्षित उम्मीदवारों को फ़ीस में छुट रहेगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2024 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).