J&K: 15 अगस्त से पहले आतंक की बड़ी साजिश... आर्मी कैंप में घुसे दो आत्मघाती हमलावर ढेर, तीन जवान शहीद

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी से 25 किलोमीटर दूर एक आतंकी हमले में सेना की एक कंपनी के बेस पर दो आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया. दोनों आतंकवादी मारे गए जबकि 3 जवानों की जान चली गई.

श्रीनगर: स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी (Rajouri) से 25 किलोमीटर दूर एक आतंकी हमले में सेना की एक कंपनी के बेस पर दो आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया. दोनों आतंकवादी मारे गए जबकि 3 जवानों की जान चली गई. आतंकियों ने आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश की. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की. इसमें दो आतंकी ढेर हो गए. राजौरी से परगल कैंप 25 किमी की दूरी पर है. हर घर तिरंगा अभियान: सिपाही औरंगजेब की मां ने अपने घर पर तिरंगा फहराया.

मिली जानकारी के मुताबिक, आर्मी कैंप में आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था. इसमें दोनों आतंकी ढेर हो गए. हालांकि, इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए. माना जा रहा है कि आतंकियों ने उरी जैसे हमले की कोशिश की थी.

3 जवान हुए शहीद 

2016 में हुआ था उरी हमला

साल 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में पाकिस्तान से आए जैश ए मोहम्मद के चार आतंकियों ने आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया था. इसमें 19 जवान शहीद हो गए थे. वहीं, कई जवान जख्मी हुए थे. सुरक्षाबलों ने चारों आतंकी ढेर कर दिया था. इस हमले के जवाब में भारत ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और कई आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिए थे.

इससे पहले बुधवार को सुरक्षाबलों ने बडगाम में तीन आतंकियों को ढेर किए. मारे गए आतंकी लश्कर के थे. इनमें लतीफ राथर भी शामिल था. लतीफ राथर को जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग का मास्टरमाइंड कहा जाता था. वह कश्मीरी पंडितों की जान का दुश्मन था. लोग उसके नाम मात्र से ही लोग कांपते थे.

सुरक्षाबलों को काफी समय से उनकी तलाश थी. वह 2012 में श्रीनगर हाईवे पर हुए हमले में भी शामिल था. इसमें 8 जवान शहीद गए थे. पुलिस ने उसके सिर पर 10 लाख का भारी भरकम इनाम रख रखा था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड