देश

J&K: जम्मू मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4 घायल

जम्मू के सुंजवान में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और 4 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

J&K: जम्मू मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4 घायल
jammu & kashmir (Photo Credits ANI)

जम्मू, 22 अप्रैल : जम्मू के सुंजवान में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और 4 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया है. ऐसा लगता है कि आतंकवादी एक घर के अंदर छिपे हुए हैं." इससे पहले सूत्रों ने बताया कि सेना के कैंप के पास सुंजवान में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: पुलिस ने 18 लाख रुपये के इनाम वाले 5 वांछित नक्सलियों को पकड़ा

सुंजवान में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई. जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की मौजूदगी वाली जगह पहुंचे. तभी दोनों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2022 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).