Jammu & Kashmir: आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देखा गया ड्रोन, बीएसएफ की गोलीबारी के बाद पाकिस्तान वापस लौटा

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार रात कहा कि पाकिस्तान से ड्रोन जम्मू और कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर उड़ान भरते हुए देखा गया. ड्रोन को अरनिया क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देखा गया था. बीएसएफ ने यह भी कहा कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा उस पर पर गोलीबारी के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया.

ड्रोन (Photo Credits: Pixabay)

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार रात कहा कि पाकिस्तान से ड्रोन जम्मू और कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर उड़ान भरते हुए देखा गया. ड्रोन को अरनिया क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देखा गया था. बीएसएफ ने यह भी कहा कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा उस पर पर गोलीबारी के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया. इलाके में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है.

बीएसएफ के जवानों ने कहा, "बीती रात जम्मू-कश्मीर में आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक ड्रोन देखा गया. अलर्ट के बाद यह पाकिस्तान की ओर चला गया. अंतरराष्ट्रीय सीमा या नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ड्रोन दिखाई देने की यह पहली घटना नहीं है."एक हफ्ते पहले, जम्मू और कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक उड़ने वाली वस्तु को देखा गया था. इस वस्तु को भारतीय क्षेत्र में उड़ते हुए देखा गया था. यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सीमा के पास 2 ड्रोन किए बरामद, जांच में जुटी पुलिस

20 नवंबर को दो ड्रोन पाकिस्तान की दिशा से देखे गए और सांबा सेक्टर में आईबी को पार कर गए. पिछले महीने भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में एलओसी के किनारे पाकिस्तानी सेना के क्वाडकॉप्टर (quadcopter) को मार गिराया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड