कश्मीर के लोगों के लिए राहत भरी खबर, 90 फीसदी इलाकों में पाबंदी दिन में हटाई गईं
जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने सोमवार को बताया कि घाटी के 90 फीसदी हिस्से में दिन के समय की पाबंदियां हटा दी गई है
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के प्रधान सचिव रोहित कंसल (Rohit Kansal)ने सोमवार को बताया कि घाटी के 90 फीसदी हिस्से में दिन के समय की पाबंदियां हटा दी गई है। कंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कश्मीर घाटी में 111 पुलिस थाना क्षेत्रों में दिन के समय की पाबंदियां 92 थाना क्षेत्रों से पूरी तरह से हटा दी गई है, जो पिछले हफ्ते के 81 थाना क्षेत्रों से अधिक है. उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह घाटी के 90 फीसदी हिस्से में दिन के समय की पाबंदियां पूरी तरह से हटा दी गई हैं.’’
प्रधान सचिव ने कहा, ‘‘जम्मू और लद्दाख सभी तरह की पाबंदियों से पहले से ही पूरी तरह से मुक्त हैं. जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के 93 फीसदी हिस्से आज किसी निषेधाज्ञा से पूरी तरह से मुक्त हैं.’’उन्होंने कहा कि घाटी में 26,000 से अधिक लैंडलाइन फोन काम कर रहे हैं
Tags
संबंधित खबरें
Saudi Arabia Egg Ban: सऊदी अरब ने स्वास्थ्य चिंताओं के कारण भारत सहित 40 देशों से पोल्ट्री और अंडों के आयात पर लगाया प्रतिबंध
बिहार में स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास मांस-मछली की खुली बिक्री पर लगेगी रोक, डिप्टी CM विजय सिन्हा की घोषणा; VIDEO
Karnataka Mobile Ban: कर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के फोन पर लग सकता है बैन, तैयारी में सिद्धारमैया सरकार
‘Bad Experience’: दिल्ली के ट्रैफिक में 4 घंटे फंसी रहीं दिग्गज AI रिसर्चर सारा हुकर, पीएम मोदी के साथ डिनर में नहीं हो पाईं शामिल
\