Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने इस साल मार गिराए 112 आतंकी, 135 दहशतगर्दों को किया गिरफ्तार

CRPF ने बताया कि इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर में कुल 112 आतंकियों को ढेर किया गया है. 112 आतंकियों को जवानों ने विभिन्न मुठभेड़ों में जम्मू- कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में मार गिराया.

सेना के जवान (Photo Credits: ANI)

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में सेना लगातार आतंकियों का खत्मा करने में जुटी है. सेना अपनी मुस्तैदी से आतंक को तगड़ा जवाब दे रही है. एक तरफ सेना जहां आतंकियों का खत्मा कर रही है वहीं घुसपैठ की घटनाओं पर भी रोक लगाने के लिए सेना जुटी हुई है. बीते कुछ समय में जम्मू-कश्मीर के अंदर आतंकी गतिविधियों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है. इतना ही नहीं सुरक्षाबलों पर पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले भी बढ़े हैं. Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार.

CRPF ने बताया कि इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर में कुल 112 आतंकियों को ढेर किया गया है. 112 आतंकियों को जवानों ने विभिन्न मुठभेड़ों में जम्मू- कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में मार गिराया.

CRPF ने जारी किए आंकड़े 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी घटनाएं सामने आ रही हैं. वहीं सुरक्षाबलों से आतंकियों की मुठभेड़ भी लगातार हो रही है. भारतीय सेना ने इस साल कई आतंकवादियों को एनकाउंटर में घाटी में मार गिराया है. सीआरपीएफ ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक विभिन्न एनकाउंटर में कुल 112 आतंकवादी मारे गए हैं. CRPF ने बताया कि इस दौरान 135 आतंकवादी पकड़े गए और दो ने आत्मसमर्पण किया है.

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कहा कि इस साल अब तक कुल 13 माओवादी मारे गए हैं, 603 गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 486 ने वामपंथी उग्रवाद (LWE) या नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पण किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड