देश

जम्मू- कश्मीर: भारतीय सेना ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की तोड़ी कमर, मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर हारून ढेर

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया जबकि उसका एक साथी भाग निकलने में सफल रहा.

जम्मू- कश्मीर: भारतीय सेना ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की तोड़ी कमर, मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर हारून ढेर
भारतीय सेना (Photo Credits: PTI)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen)  के एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया जबकि उसका एक साथी भाग निकलने में सफल रहा. जम्मू क्षेत्र के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि जिले के गोंडाना इलाके में सेना और पुलिस के जवानों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुयी. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी.

डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का हारून  मारा गया जो ए ++ श्रेणी का आतंकवादी था. वह जिले के गट्टा इलाके का रहने वाला था. यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी गिरफ्तार, 13 दिन से चल रहा था सेना का सर्च ऑपरेशन

उन्होंने कहा कि एक अन्य आतंकवादी बर्फीले क्षेत्रों की ओर भाग गया और उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2020 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).