आतंकी हमले की रिपोर्ट के बाद तीनों सेनाएं अलर्ट पर, सुरक्षा एजेंसियां भी हुई चौकन्नी

भारत सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकी बौखलायें हुए है. लगातार सीमापार से अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही है. इसके मद्देनजर केंद्र ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने के लिए कहा है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर: भारत सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) और उसके पाले हुए आतंकी बौखलायें हुए है. लगातार सीमापार से अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही है. इसके मद्देनजर केंद्र ने सभी राज्यों के साथ-साथ देश की तीनों सेनाओं को अलर्ट रहने के लिए कहा है. साथ ही हर स्थिति से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर में हजारों सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल) जवानों की तैनाती की गई है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने बताया कि भारतीय नौसेना ने अपने सभी बेस और युद्धपोतों को आतंकी खतरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रखा है. हालांकि नौसेना का यह कदम सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के खत्म किए के बाद मिले आतंकी हमलें को लेकर उठाए गए उपायों का एक हिस्सा है.

इससे पहले ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन, नागपुर और चंडीगढ़ हवाई अड्डों (Airports) के लिए चेतावनी जारी की है और अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. साथ ही 15 अगस्त को देखते हुए सभी प्रमुख शहरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़े-  गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट रहने को कहा

आपको बता दें कि सोमवार को भारत ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा दिये जाने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करते हुए राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था.

यह भी पढ़े- केंद्र ने हफ्तेभर में भेजे 38 हजार जवान, वायुसेना हाई अलर्ट पर

पाकिस्तान ने भारत की इस कार्रवाई को ‘‘एकपक्षीय और अवैध’’ बताया और कहा कि वह इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ले जायेगा. साथ ही पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने के निर्णय के तहत बुधवार को भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को अपने देश से हटा दिया था. साथ ही पाकिस्तान ने भारत के साथ हर तरह के सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बंद करने का फैसला किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड