Rahul Gandhi on Rajouri Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में सेना के 4 जवान शहीद, राहुल गांधी ने जताया दुख
Rahul Gandhi- Photo ANi

Rahul Gandhi on Rajouri Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकी हमले में 4 जवानों की शहादत पर पूरा देश कल से ही गमगीन है. जवानों के शहादत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुख जताया है. राहुल गांधी ने ट्विट कर लिखा, जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में हमारे वीर जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है. इस कायराना हमले की जितनी निंदा की जाए, कम है. आतंक और हिंसा के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. बहादुर जवानों की शहादत को विनम्र श्रद्धांजलि. देश हमेशा उनका और उनके परिवार का ऋणी रहेगा। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं.

दरअसल जवान 20 दिसंबर 2023 की रात से राजौरी में थानामंडी के डीकेजी (डेरा की गली) के सामान्य क्षेत्र में एक ऑपरेशन चला रहे थे. गुरुवार दोपहर लगभग 3:45 बजे, सेना के दो वाहन सैनिकों को लेकर ऑपरेशनल साइट की ओर जा रहे थे और आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग कर दी. फायरिंग पर अपने सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की.

Tweet: