Pune Car Accident: ससून अस्पताल के दो डॉक्टरों पर नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल बदलने का आरोप,  जांच के लिए कमेटी गठित
Pune Car Accident Accused Car (Photo Credits ANI)

Pune Car Accident: पुणे कार एक्सीडेंट मामले में नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल का फेरा-फेरी करने का आरोप ससून अस्पताल के दो डॉक्टरों पर लगे है. मामले की सच्चाई क्या है. महाराष्ट्र सरकार ने जेजे अस्पताल की डीन .पल्लवी सपले (J J Hospital Dean Dr Pallavi Saple) की अध्यक्षता में तीन लोगों की एक कमेटी गठित की है. जो इस मामले मी जांच करेगी. जांच के बाद यह  कमेटी सरकार को अपनी रिपोर्ट सौपेगी.

बता दें कि पिछले हफ्ते शराब के नशे में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने कार से दो लोगों को उड़ा दिया था. जिस हादसे में दोनों लोगों की जान गई है. मारने वालों में दोनों पेशे से इंजिनियर थे. जान गंवाने वालों में एक पुरुष और महिला थी. दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले थे>

देखें वीडियो: