देश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है बारिश, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

भीषण गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत देने वाली खबर दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि आज से उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है. बारिश का सिलसिला अगले महीने की 2 जून तक चलते रहने की उम्मीद है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है बारिश, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?
Photo Credit- ANI

UP Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर दी है. इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने बताया है कि आज से उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है. बारिश का सिलसिला अगले महीने की 2 जून तक चलते रहने की उम्मीद है. इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और संतरविदास नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में गुरुवार को भीषण लू चलने अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है बारिश

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).