Video: मध्यप्रदेश में हो रही है जमकर बारिश, शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से उज्जैन रामघाट के कई मंदिर हुए जलमग्न
Credit -(Twitter -X)

Video: मध्यप्रदेश में जमकर बारिश हो रही है. जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए है. शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से उज्जैन रामघाट के कई मंदिर जलमग्न हो गए है.दो दिन से लगातार हुई झमाझम बरसात ने पिछले वर्ष का अभी तक रिकार्ड तोड़ दिया है, एक इंच बारिश अधिक हुई है.शिप्रा नदी के आरती द्वार समेत रामघाट पर स्थित कई मंदिर डूब गए है. फिलहाल जल स्तर बढ़ने के कारण किसी श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए नदी में नहीं जाने दिया जा रहा है. एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम द्वारा नदी पर जाने के लिए सख्त मना किया जा रहा है. वीडियो में देख सकते है की अति प्राचीन श्री धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर भी नदी में डूब गया है. ये भी पढ़े :Video: नशे की हालत में उज्जैन के काल भैरव मंदिर पहुंचे थे शख्स, युवती से अभद्रता का आरोप, सुरक्षा रक्षकों ने जमकर पीटा

उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा