Video: नशे की हालत में उज्जैन के काल भैरव मंदिर पहुंचे थे शख्स, युवती से अभद्रता का आरोप, सुरक्षा रक्षकों ने जमकर पीटा
Credit -(Twitter -X)

Video: शनिवार को उज्जैन के काल  भैरव मंदिर में लाइन में मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड दो लोगों को जमकर पीट रहे है. इन युवकों पर आरोप था की ये  किसी लड़की से छेड़खानी कर रहे थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक़ अपने परिवार के साथ लाइन में लगी युवती को शराब के नशे में युवक परेशान कर रहे थे. जिसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत मंदिर प्रशासन से की. सुरक्षा गार्ड और युवकों में बहस और विवाद के बाद मारपीट होने लगी. इस दौरान वीडियो में आप देख सकते है की एक युवक की सुरक्षा रक्षक जमकर पिटाई कर रहे है, जबकि दूसरा एक शख्स उसे बचाने की कोशिश कर रहा है और उसे भी थप्पड़ मारे जा रहे है. इस घटना के बाद काफी देर तक मंदिर परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा. ये भी पढ़े :Administration Alert In Ujjain: उज्जैन में महाकाल की सवारी से पहले प्रशासन अलर्ट, होटल पर होगी सख्ती, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

देखें वीडियो :