राहुल गांधी बोले- बेरोजगारी, किसानों-मजदूरों के बजाय ऐश्वर्या राय के कपड़ों पर बात करती है मीडिया
राहुल गांधी (Photo Credits Fcaebook)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि समाचार माध्यम बेरोजगारों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं के बजाय फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों की बातें करते हैं. उन्होंने कहा, हम मीडिया से कहते हैं कि बेरोजगारी, कृषि कर्ज माफी, किसानों और मजदूरों की बात करो, लेकिन ये बताते हैं कि ऐश्वर्या राय ने कैसे कपडे़ पहने हैं या शाहरुख खान ने क्या बोल दिया या विराट कोहली ने कैसे चौका मारा?

कांग्रेस नेता ने कहा कि मीडिया आम लोगों की आवाज बनने के बजाय बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान हटा रही है.

यहां देखें वीडियो