Video: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में TDP नेता पोलनती शेषगिरी राव पर जानलेवा हामला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

आंध्र प्रदेश में तेलगू देशम पार्टी (TDP) के नेता पोलनती शेषगिरी राव (Polnati Seshagiri Rao) पर हमले की घटना सामने आई है. काकीनाडा में कथित तौर पर हमले के बाद टीडीपी के नेता शेषगिरी राव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पोलनती शेषगिरी राव उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार सुबह उनके घर पर उनकी हत्या करने का प्रयास किया. अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से राव के गले में वार करने का प्रयास किया और फिर मौके से भाग गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.