जरुरी जानकारी

Special Trains For Ashadi Ekadashi Utsav 2023: मध्य रेलवे का फैसला, आषाढ़ी एकादशी उत्सव के लिए चलाएगा 76 स्पेशल ट्रेनें, यहां जानें डेट और समय

आषाढ़ी एकादशी का उत्सव इस साल 19 जून 2023 को शुरू होकर 17 जुलाई को समाप्त होगा इस ख़ास उत्सव के लिए भक्त पंढरपुर में प्रसिद्ध विठोबा मंदिर पहुंचकर पूजा करने जाते हैं. भक्त पूजा के लिए यात्रा करने में दिक्कत ना हो मध्य रेलवे 23 जून से 6 जुलाई तक 76 ट्रेंने चलाएगा

Special Trains For Ashadi Ekadashi Utsav 2023: मध्य रेलवे का फैसला, आषाढ़ी एकादशी उत्सव के लिए चलाएगा 76  स्पेशल ट्रेनें, यहां जानें डेट और समय
Mail Express (Photo Credits ANI)

Special Train For Ashadi Ekadashi Utsav: आषाढ़ी एकादशी  का उत्सव  इस साल 19 जून 2023 को शुरू  होकर 17 जुलाई को समाप्त होगा  इस ख़ास उत्सव के लिए भक्त पंढरपुर में प्रसिद्ध विठोबा मंदिर पहुंचकर पूजा करने जाते हैं.  भक्त पूजा के लिए यात्रा करने में दिक्कत ना हो मध्य रेलवे 23 जून से 3 जुलाई जून तक 76 ट्रेंने चलाएगा.   महाराष्ट्र के पंढरपुर में प्रसिद्ध विठोबा मंदिर की वार्षिक पंढरपुर यात्रा पंढरपुर वारी या एकादशी पंढरपुर वारी और पंढरपुर आषाढ़ी एकादशी वारी के रूप में भी प्रसिद्ध है. हर साल आषाढ़ महीने में शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को कई श्रद्धालु भगवान विट्ठल के दर्शन करने के लिए पंढरपुर के मंदिर शहर पहुंचते हैं.

हिंदू कैलेंडर के चौथे महीने में आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को आषाढ़ी एकादशी कहा जाता है. इसके साथ ही इसे देवशयनी एकादशी,देवपोधि एकादशी, महा एकादशी, हरिशयन एकादशी आदि के नामों से भी जाना जाता हैं.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).