Ujjwala Yojana Last Date: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का आज आखिरी दिन, अभी ऐसे उठाये मुफ्त गैस कनेक्शन का फायदा
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत मुफ्त में गैस कनेक्शन लेने का आज आखिरी दिन है. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 30 सितंबर 2020 को खत्म हो रही है. यानि की 1 अक्टूबर से नया गैस कनेक्शन लेने के लिए आपको पैसे चुकाने पड़ेंगे.
PMUY Last Date Today: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत मुफ्त में गैस कनेक्शन लेने का आज आखिरी दिन है. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) 30 सितंबर 2020 को खत्म हो रही है. यानि की 1 अक्टूबर से नया गैस कनेक्शन लेने के लिए आपको पैसे चुकाने पड़ेंगे. मोदी सरकार ने "स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन" के नारे के साथ 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को शुरु किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस सामाजिक कल्याण योजना का शुभारंभ किया था. हर सैलरी पाने वाले के मन में होते है इनकम टैक्स से जुड़े ये 8 सवाल
केंद्र सरकार ने इस योजना पर वित्तीय वर्ष 2016-17 से शुरू होने वाले तीन वर्षों के लिए कुल 8000 करोड़ रुपये का बजट तय किया था. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कार्यान्वयन के लिए 2016-2017 में सरकार ने 2000 करोड़ रुपये पहले ही खर्च किये. वर्तमान वित्तिय वर्ष में सरकार लगभग 1.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन वितरित करने का लक्ष्य रखा है. हालाँकि यह योजना प्रधानमंत्री के "गिव इट" अभियान के जरिये एलपीजी सब्सिडी छोड़ने से बचे पैसे का उपयोग कर लागू किया जाएगा. इसके जरिये सरकार ने अब तक 5,000 करोड़ रुपये बचा लिया है. "गिव इट" अभियान के शुभारंभ के बाद से 1.13 करोड़ लोगों नें अपनी गैस सब्सिडी छोड़ी और बाजार भाव पर एलपीजी सिलेंडर खरीद रहे हैं.
PMUY की मुख्य विशेषताएं-
- आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने अगले 3 साल के लिए 8000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी.
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना बीपीएल परिवारों के लिए 5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन, 1600 रुपये की वित्तीय सहायता के साथ प्रदान करेगा.
- 2016 के बजट भाषण में योजना के बारे में घोषणा की गई और वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2000 रुपये करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया.
- कनेक्शनों को महिला लाभार्थियों के नाम पर जारी किया जायेगा.
- चूल्हे एवं रिफिल की लागत के लिए ईएमआई की सुविधा भी प्रदान की जायेगी.
- यह प्रधानमंत्री के गिव इट अभियान के मानार्थ है जिसके तहत 75 लाख मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों नें स्वेच्छा से अपने रसोई गैस सब्सिडी को छोड़ दिया है.
PMUY का उद्देश्य-
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
- खाना पकाने के लिए एक स्वस्थ ईंधन उपलब्ध कराना
- जीवाश्म ईंधन के उपयोग के कारण ग्रामीण आबादी के लाखों लोगों के बीच स्वास्थ्य से संबंधित खतरों को रोकने के लिए.
पात्रता के मापदंड-
- आवेदक को 18 वर्ष की आयु से ऊपर की महिला होना चाहिए
- आवेदक एक बीपीएल कार्ड धारक ग्रामीण निवासी होना चाहिए
- महिला आवेदक का सब्सिडी राशि प्राप्त करने के लिए देश भर में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में बचत बैंक खाता होना चाहिए
- आवेदक परिवार के घर पहले से एलपीजी कनेक्शन नही होना चाहिए.
आवश्यक दस्तावेज-
- बीपीएल राशन कार्ड
- पंचायत प्रधान / नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकृत बीपीएल प्रमाण पत्र
- एक फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड)
- हाल का एक पासपोर्ट आकार का फोटो
- बुनियादी विवरण जैसे नाम, संपर्क जानकारी, जन धन / बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड नंबर आदि.
उल्लेखनीय है कि यह योजना पात्र बीपीएल परिवारों को प्रत्येक एलपीजी कनेक्शन के लिए 1600 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करता है. इस योजना के तहत कनेक्शनों को परिवार के महिला मुखिया के नाम पर जारी किया जायेगा. इसके लिए सरकार ईएमआई की सुविधा भी दे रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

