जरुरी जानकारी

Pakistan vs Bangladesh 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

पाकिस्तान भी इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर चुका है. पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई हैं. टीम में फखर ज़मान और फहीम अशरफ की भी वापसी हुई है.

Pakistan vs Bangladesh 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश v

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 20 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. बांग्लादेश टीम की बात करें तो उसके हौसले बुलंद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Bangladesh 1st T20I Match 2025 Toss Winner Prediction: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बांग्लादेश: परवेज़ हुसैन इमोन, तंज़ीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

पाकिस्तान: सईम अयूब, फखर जमान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अब्बास अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में टी20 सीरीज जीती है. बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया था. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम जब आखिरी बार बांग्लादेश के सामने उतरी थी तो उसे हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 20 जुलाई को ढाका में खेला जाएगा. इसके बाद 22 जुलाई को दूसरा टी20 मैच और 24 जुलाई को तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा. सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.

पाकिस्तान भी इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर चुका है. पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई हैं. टीम में फखर ज़मान और फहीम अशरफ की भी वापसी हुई है.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).