Mega Block on November 24, 2024: रेलवे लाइन पर पटरियों की मरम्मत के साथ-साथ सिग्नल सिस्टम के टेक्निकल कामों के लिए रविवार 24 नवंबर को सेंट्रल रेलवे लाइन पर और ट्रांस हार्बर लाइन पर मेगाब्लॉक रहेगा.ठाणे और दिवा के बीच 5वें और 6वें रूट पर सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक काम होगा और इस दौरान चलने वाली ट्रेनें देरी से चलेंगी. ट्रांस हार्बर लाइन पर वाशी नेरुल और ठाणे स्टेशनों के बीच सेवाएं बंद रहेगी. ठाणे से चलनेवाली वाशी/नेरुल/पनवेल के लिए डाउन लाइन सेवाएं और सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक वाशी/नेरुल/पनवेल से ठाणे के लिए प्रस्थान करने वाली अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी. वेस्टर्न लाइन पर किसी भी तरह का कोई ब्लॉक नहीं रहेगा. कई एक्सप्रेस ट्रेनों को भी डाइवर्ट किया जाएगा. ये भी पढ़े:Mega Block on November 16,17, 2024: यात्रीगण कृपया ध्यान दे! मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन पर आज रात से कल तक रहेगा मेगा ब्लॉक, सफ़र करने से पहले लोकल का टाइम टेबल करें चेक













QuickLY