खुलासा: काजोल की मां तनुजा को हुई ये बिमारी, करवाना होगा ऑपरेशन

75 वर्षीय तनूजा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है

काजोल, तनूजा और तनिषा (Photo Credits: Instagram)

काजोल (Kajol) और पूरे देवगन परिवार के लिए ये दौर काफी मुश्किलों से भरा हुआ है. एक तरफ जहां काजोल जे ससुर वीरू देवगन (Veeru Devgan) का 27 मई, सोमवार को निधन हो गया वहीं उसके ठीक अगले दिन मंगलवार को उनकी मां तनूजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया गया कि तनूजा की बिगड़ती तबीयत के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया है.

पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी में अब बताया गया है कि 75 वर्षीय तनूजा को डाइवर्टीक्युलिटिस (Diverticulitis) नामक बीमारी जिसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन करवाने की सलाह दी है. बताया गया कि स बीमारी में पाचन तंत्र के छोटे पाउचों में सूजन या संक्रमण हो जाता है.

आपको बता दें कि मां की बिगड़ती तबीयत की खबर लगने के बाद काजोल उन्हें मिलने और उनका हालचाल लेने लीलावती अस्पताल भी पहुंची थी. ये समय भी काजोल के लिए बेहद कठिन क्योंकि एक तरफ जहां उनके ससुराल में शोक का माहोल है वहीं उनके मां की सेहत को लेकर भी वो काफी चिंतित हैं.

ये भी पढ़ें: ससुर वीरू देवगन के निधन के बाद बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंची काजोल, देखें PHOTOS

काजोल की मां तनुजा ने 'ज्वेल थीफ’, 'हाथी मेरे साथी’, 'दो चोर' जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया है.

बात करें वीरू देवगन की तो उनकी याद में आज मुंबई के जुहू इलाके स्थित 'हरे कृष्णा' मंदिर में शाम 5 बजे उनकी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\