Summer Special Trains: सेंट्रल रेलवे का फैसला, यात्रियों की सुविधा के लिए गर्मी की छुट्टियों में चलाएगी 574 समर स्पेशल ट्रेनें

Summer Special Trains: सेंट्रल रेलवे ने गर्मी की छुट्टी में ट्रेनों में भीड़ को कम करने के लिए 574 समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की. ये ट्रेनें अप्रैल से जून 2022 के बीच चलेगी. ताकि गर्मी की छुट्टियों में गांव जाने के दौरान ट्रेनों में भीड़ कम हो सके. ये ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, नागपुर, पनवेल, पुणे और साईनगर शिर्डी से अलग-अलग जगहों के लिए चलाई जाएंगी. इसके साथ ही इन ट्रेनों में मुंबई से यूपी के साथ ही दूसरे अन्य राज्यों के लिए भी ट्रेने शामिल हैं.