Duplicate Betnovate-N: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली 'बेटनोवेट-एन' दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Arrest (Photo Credits: Twitter)

Duplicate Betnovate-N: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नकली 'बेटनोवेट-एन' दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के विष्णु गार्डन निवासी 45 वर्षीय अवन मोंगा के रूप में हुई. जो इस फैक्ट्री को चलाता. दिल्ली पुलिस के अनुसार कली 'बेटनोवेट-एन' दवा बनाने को लेकर गुप्त सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने फैक्टी से त्वचा में लगाने के लिए मरहम की 2,200 भरी हुई ट्यूब और 68,000 खाली ट्यूब जब्त कीं. वहीं दिल्ली पुलिस के अपराध के विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि गुप्त सूचना के बाद यह कार्रवाई हुई है.

Tweet: