26/ 11 आतंकी हमले पर बोले अमिताभ बच्चन, कहा- हमारी एकजुटता इतनी मजबूत है कि कायर उसे तोड़ नहीं पाएंगे

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सोमवार को एकजुटता की ताकत पर जोर दिया और कहा कि जब तक लोग एकजुट रहेंगे “कायर और परजीवी” उन्हें तोड़ नहीं सकते

अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोमवार को एकजुटता की ताकत पर जोर दिया और कहा कि जब तक लोग एकजुट रहेंगे “कायर और परजीवी” उन्हें तोड़ नहीं सकते. बच्चन 26/11 आतंकवादी हमलों (26/11 terror attacks) की 10वीं बरसी के मौके पर यहां गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) पर बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि जब तक लोग बंटे हुए रहेंगे आतंकवादी “हमें बांटने के अपने संकल्प को मजबूत करते रहेंगे.” अमिताभ बच्चन ने शहीदों को याद करते हुए और उनके बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया.

बात करें प्रोजेक्ट्स की तो हाल ही में बिग बी अपने पॉपुलर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 10 सीजन को होस्ट करते नजर आए थे. इसी के साथ वो आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में आजाद की भूमिका निभाते हुए नजर आए.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Toss And Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: रायपुर में आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें