7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सैलरी में हुआ इतना इजाफा
केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा (Haryana) सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की है. इसके तहत महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) तीन प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है.
7TH CPC Latest News: केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा (Haryana) सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की है. इसके तहत महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) तीन प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है. इससे राज्य सरकार के साढ़े पांच लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा. यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के अनुरूप है. 7th Pay Commission: इन केंद्रीय कर्मचारियों को मिलता है एक खास तरह का भत्ता, जानें 7वें सीपीसी का यह नियम
एक अधिकारिक बयान के अनुसार अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप एक जनवरी 2022 से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी. पहले राज्य कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर दी जा रही थी.
इस निर्णय से हरियाणा सरकार के करीब 2.85 लाख कर्मचारी व 2.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. जबकि तीन महीने का एरियर अगले माह जारी होने वाले वेतन में दिए जाने की खबर है. महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि से सरकारी खजाने पर करोड़ों रुपये का बोझ पड़ेगा. इससे पहले, पिछले साल मंत्रिमंडल ने एक जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई थी.
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बीते महीने (30 मार्च) महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की. इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र सरकार की तरह तुरंत प्रभाव से राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

