इंदौरः पुलिसकर्मियों ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की बैठक में एंट्री से रोका तो कांग्रेस नेता सन्नी राजपाल ने की बदसलूकी

कमलनाथ सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ( Sajjan Singh Verma) मीटिंग रूम में थे उसी दौरान सन्नी राजपाल अंदर जाने की कोशिश करने लगे. उसी दौरान वहां पर तैनात पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की. लेकिन सन्नी राजपाल नहीं माने. इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने लगा

वीडियो हुआ वायरल ( फोटो क्रेडिट - ANI )

मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेसी (Congress ) नेता सन्नी राजपाल (Sunny Rajpal) और पुलिस के बीच हाथापाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मामला उस वक्त का है जब कमलनाथ सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ( Sajjan Singh Verma) मीटिंग रूम में थे उसी दौरान सन्नी राजपाल अंदर जाने की कोशिश करने लगे. उसी दौरान वहां पर तैनात पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की. लेकिन सन्नी राजपाल नहीं माने. इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने लगा. वहीं इस पूरी घटना को वहां पर तैनात मीडिया ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.

बता दें कि वहीं इस घटना के दौरान सीएसपी ज्योति उमठ ने पुलिसकर्मी और सन्नी राजपाल को शांत कराया. लेकिन वहां खड़े लोगों में किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना दिया और फिर यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गौरतलब हो कि इससे पहले कांग्रेस के मंत्री सज्जन वर्मा के भतीजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें अभय वर्मा एक महिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को तबादले की धमकी देते हुए नजर आए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड