इंडिगो एयरलाइन ने दिव्यांग बच्चे को प्लेन में चढ़ने से रोका, विमान कंपनी ने दिया यह जवाब

पूरे मामले में इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान जारी किया है. अपने बयान में इंडिगो ने लिखा है यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर दिव्यांग बच्चे को 7 मई के दिन उसके परिवार के साथ फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि बच्चा पैनिक की स्थिति में था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उड़ान में जोखिम होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को रांची में एक दिव्यांग बच्चे को उसके माता-पिता के साथ उड़ान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी. दरअसल झारखंड से रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इंडिगो एयरलाइंस पर आरोप लगाया गया कि एयरलाइंस के कर्मचारियों ने शनिवार को रांची एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग बच्चे को उसके माता पिता के साथ विमान में चढ़ने से रोक दिया गया.

पूरे मामले में इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान जारी किया है. अपने बयान में इंडिगो ने लिखा है यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर दिव्यांग बच्चे को 7 मई के दिन उसके परिवार के साथ फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि बच्चा पैनिक की स्थिति में था. ग्राउंड स्टाफ ने अंतिम समय तक बच्चे को शांत होने का इंतजार भी किया गया.

इंडिगो का बयान 

इंडिगो के बयान में कहा गया है कि एयरलाइन ने विकलांग के परिवार को होटल में ठहरने का सुविधा प्रदान कर उन्हें सहज किया. वह परिवार आज सुबह विमान में सवार हो गया है. इंडिगो को एक समावेशी संगठन होने पर गर्व है. हर महीने इंडिगो विमान से 75 हजार से अधिक विकलांग यात्री यात्रा करते

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड