Coronavirus Cases Update in India: भारत में पिछले 24 घंटों में 70,496 नए मामले सामनें आनें के बाद संक्रमितों का कुल आकड़ा 69 लाख के पार, बीते दिन 964 मरीजों की हुई मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 70,496 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 69,06,151 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. देश में फिलहाल 8,93,592 सक्रिय मामले हैं, जबकि 59,06,069 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं.

कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर: भारत (india) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 70,496 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 69,06,151 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. देश में फिलहाल 8,93,592 सक्रिय मामले हैं, जबकि 59,06,069 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Health and Family Welfare) के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 964 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,06,490 हो गया है. देश में रिकवरी रेट 85.52 फीसदी हो गई है और मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 का आकड़ा 3.64 करोड़ तक पहुंचा, अब तक 1,060,869 संक्रमितों की हुई मौत

महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 14,93,884 मामले सामने आ चुके हैं और 39,430 मौतें हो चुकी हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में एक दिन में 11,68,705 नमूनों की जांच की गई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड