Vande Bharat Trains: अब वंदे भारत ट्रेनों में मिलेगी आधे लीटर वाली पानी की बोतल, पेयजल की बर्बादी को लेकर रेल मंत्रलाय का फैसला
Vande Bharat | PTI

Vande Bharat Trains: रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में पीने के पानी की बर्बादी रोकने के लिए अहम फैसला लिया है. फैसले के तहत अब वंदे भारत ट्रेनों में सफ़र के दौरान मुफ्त में लोगों को एक साथ एक लीटर वाली पानी की बोतल नहीं दी जाएगी. बल्कि 500 मिलीलीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (पीडीडब्ल्यू) बोतल दी जाएगी. रेल मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि इसके अलावा 500 मिलीलीटर की एक और रेल नीर पीडीडब्ल्यू बोतल यात्रियों को मांग पर बिना कोई अतिरिक्त राशि लिए मुहैया कराई जाएगी.

वंदे भारत ट्रेनों में अब मिलेगी आधे लीटर पानी: