भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा, चैत्र नवरात्रि पर भक्तों को श्रीराम से जुड़े तीर्थ स्थलों के कराए जाएंगे दर्शन
चैत्र नवरात्रि में भारतीय रेलवे ने भक्तों को भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने की विशेष सुविधा की है. इस खास सुविधा के तहत भारतीय रेलवे विशेष पर्यटक श्री रामायण एक्सप्रेस के जरिए 16 रातों और 17 दिनों में भक्तों को संपूर्ण रामायण सर्किट के दर्शन कराएगा. यह स्पेशल ट्रेन 28 मार्च को रवाना होगी.
नई दिल्ली: मां दुर्गा (Maa Durga) की आराधना के पर्व चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) में लगभग एक महीने का समय है और चैत्र नवरात्रि भगवान राम (Lord Rama) के भक्तों के लिए भी खास है, क्योंकि राम नवमी (Ram Navami) के पर्व के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन होता है. ऐसे में भगवान राम के भक्तों को भारतीय रेलवे (Indian Railway) बड़ी सौगात देने जा रही है. जो भक्त श्रीराम (Shri Ram) से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के इच्छुक हैं, उनकी यह इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने भगवान राम के भक्तों को चैत्र नवरात्रि पर एक विशेष उपहार देने का ऐलान किया है. चैत्र नवरात्रि में भारतीय रेलवे ने भक्तों को भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों (Pilgrimage Sites of Lord Rama) के दर्शन कराने की विशेष सुविधा की है. इस खास सुविधा के तहत भारतीय रेलवे विशेष पर्यटक ट्रेन 'श्री रामायण एक्सप्रेस' (Shri Ramayan Express) के जरिए 16 रातों और 17 दिनों में भक्तों को 'संपूर्ण रामायण सर्किट' के दर्शन कराएगा. यह स्पेशल ट्रेन 28 मार्च को रवाना होगी.
सबसे खास बात तो यह है कि अगर आप चैत्र नवरात्रि का व्रत रखकर भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के लिए भारतीय रेलवे के श्री रामायण एक्सप्रेस के जरिए सफर करने की योजना बना रहे हैं तो आपको खान-पान से जुड़ी चिंता करने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि इस विशेष ट्रेन में यात्रियों के लिए शुद्ध शाकाहारी और व्रत के भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी. यह भी पढ़ें: Shabari Jayanti 2020: शबरी ने प्रभु श्रीराम को खिलाए थे जूठे बेर, जानिए एक भक्त और भगवान की यह दिलचस्प पौराणिक कथा
श्रीराम भक्तों को भारतीय रेलवे की सौगात-
श्रीराम भक्तों को भारतीय रेलवे का विशेष उपहार
🙏🏼 चैत्र नवरात्रि में भगवान श्रीराम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगा भारतीय रेलवे।
🙏🏼 16 रात और 17 दिनों में सम्पूर्ण रामायण सर्किट का कराएगी भ्रमण।
🙏🏼 शुद्ध शाकाहारी और व्रत के भोजन की होगी व्यवस्था। pic.twitter.com/fVq9KJlTr8
— BJP (@BJP4India) February 25, 2020
बात करें किराए की तो चैत्र नवरात्रि में भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए श्री रामायण एक्सप्रेस के जरिए सफर करने वाले यात्री अपने बजट के अनुसार संपूर्ण रामायण सर्किट के दर्शन कर सकते हैं. भारतीय रेलवे ने स्लीपर क्लास के लिए प्रति व्यक्ति किराया 16,065 रुपए, एसी के लिए प्रति व्यक्ति किराया 26,775 रुपए निर्धारित किए गए हैं, जबकि श्रीलंका की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति को 37,800 रुपए किराए के तौर पर चुकाने होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2020 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

