देश

VIDEO: भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्चपैड्स को किया तबाह, वीडियो आया सामने

भारतीय सेना ने जम्मू के पास पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्चपैड्स को तबाह कर दिया, जहां से ट्यूब-लॉन्च ड्रोन भेजे जा रहे थे. यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवादियों को मदद देने के खिलाफ की गई.

VIDEO: भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्चपैड्स को किया तबाह, वीडियो आया सामने

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने उन पाकिस्तानी पोस्ट्स और आतंकियों के लॉन्चपैड्स को तबाह कर दिया है, जहां से ट्यूब-लॉन्च ड्रोन (Tube Launched Drones) भेजे जा रहे थे.

सेना को हाल ही में जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती इलाकों में कुछ ऐसे अड्डे सक्रिय हैं जहां से आतंकी भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं. इन जगहों से ड्रोन के ज़रिए हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान भेजे जा रहे थे. जब इसकी पुष्टि हुई, तो सेना ने तुरंत एक्शन लिया और इन ठिकानों को निशाना बनाकर पूरी तरह से तबाह कर दिया.

रक्षा सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई जम्मू के पास नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे इलाके में की गई है. इसमें उन सभी अड्डों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ साजिशें रची जा रही थीं.

सेना की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि भारत अब किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा और हर जवाब सख्ती से देगा.

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर सैन्य हमला करने की कोशिश की है, जब उसने फतेह-1 मिसाइल दागी, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे हवा में ही नष्ट कर दिया. यह मिसाइल भारत के पश्चिमी क्षेत्र में किसी रणनीतिक लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए दागी गई थी. इस हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी एयरस्पेस को बंद कर दिया है और भारत के 32 एयरपोर्ट्स का परिचालन सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया है. दोनों देशों के बीच स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है, और इस संघर्ष के परिणाम पर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा पर गहरा असर पड़ेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 07:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).