भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, LoC पर 2 सैनिकों को मार गिराया

भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया है कि जम्मू और कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी के दौरान भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया.

भारतीय सेना (Photo Credits: PTI)

भारतीय सेना (Indian Army) ने दो पाकिस्तानी सैनिकों (Pakistani soldiers) को मार गिराया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने रक्षा सूत्रों (Defence Sources) के हवाले से बताया है कि जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अखनूर सेक्टर (Akhnoor Sector) में नियंत्रण रेखा (Line of Control) पर हुई गोलीबारी के दौरान भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया. इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी. इस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की थी. यह जानकारी सेना ने दी थी.

सेना के बयान के अनुसार, पाकिस्तान ने पुंछ के मानकोटे क्षेत्र में छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार दागे. इस पर भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था. गौरतलब है कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को कहा था कि नियंत्रण रेखा पर हालात किसी भी समय खराब हो सकते हैं और सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जाकिर मूसा का वारिस हामिद लल्हारी एनकाउंटर में ढेर.

जनरल बिपिन रावत का बयान ऐसे समय में आया जब अगस्त में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के बाद से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\