वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान पंजाब के नवांशहर में क्रैश, पायलट सुरक्षित, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का लड़ाकू विमान मिग-29 (Mig-29) शुक्रवार सुबह पंजाब (Punjab) में क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि जालंधर (Jalandhar) के पास नवांहर (Nawanshahr) में वायुसेना के बेस से ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़े मिग-29 विमान में अचनक कोई तकनीकी खामी आ गई.

क्षतिग्रस्त हुआ मिग-29 विमान (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़: भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का लड़ाकू विमान मिग-29 (Mig-29) शुक्रवार सुबह पंजाब (Punjab) में क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि जालंधर (Jalandhar) के पास नवांशहर (Nawanshahr) में वायुसेना के बेस से ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़े मिग-29 विमान में अचनक कोई तकनीकी खामी आ गई, जिस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गलीमत रही कि समय पर पायलट (Pilot) सुरक्षित बाहर निकल आया. मौके पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है.

भारतीय वायु सेना (IAF) ने बताया कि जालंधर के पास वायुसेना के बेस से ट्रेनिंग मिशन पर गया मिग-29 विमान आज क्रैश हुआ. विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस वजह से पायलट का विमान पर से नियंत्रत खो गया. हालांकि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया. आईएएफ ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (Court of Inquiry) का आदेश दे दिया गया है. पाकिस्तानी वायुसेना में भर्ती हुआ पहला हिंदू, सोशल मीडिया पर छाए राहुल देव

घटनास्थल की तस्वीरें-

नवांशहर के डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी (Vinay Bublani) ने बताया कि भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान यहां खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ.

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भी तकनीकी समस्याओं के कारण वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की सिक्किम में अपात लैंडिंग कराई गई थी. एमआई-17 हेलीकॉप्टर सिक्किम में चाटेन से लेकर मुकुतांग तक नियमित मेंटनेंस पर था. इसमें सवार वायुसेना के चार और भारतीय सेना के दो कर्मी सुरक्षित है. हालांकि हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट