देश

भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी डाक सेवाएं बंद की, बंदरगाहों पर जहाजों की एंट्री बैन, आयात पर लगाई रोक

भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी डाक सेवाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी हैं. यह फैसला दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया है. अब भारत से पाकिस्तान को कोई भी पत्र या पार्सल नहीं भेजा जाएगा.

भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी डाक सेवाएं बंद की, बंदरगाहों पर जहाजों की एंट्री बैन, आयात पर लगाई रोक

नई दिल्ली: भारत ने एक अहम कदम उठाते हुए शुक्रवार को पाकिस्तान के साथ सभी डाक सेवाओं को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. यह फैसला दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और पाकिस्तान की लगातार उकसावे वाली गतिविधियों के बीच लिया गया है. भारतीय डाक विभाग ने पुष्टि की है कि अब पाकिस्तान को कोई भी पत्र, पार्सल या रजिस्टर्ड डाक भेजी नहीं जाएगी और न ही पाकिस्तान से भारत में कोई डाक सेवा स्वीकार की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों और देशहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. डाक सेवाओं की यह स्थगन कई वर्षों से चल रही परंपरागत संचार व्यवस्था पर एक बड़ा असर डालेगा, खासकर उन परिवारों पर जो सीमापार संबंध रखते हैं.

भारत ने शनिवार को पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर बैन लगा दिया है. सरकार ने इस फैसले का नोटिफिकेशन भी जारी किया है. इसके साथ ही भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के आने पर भी रोक लगा दी है. बंदरगाह और शिपिंग मिनिस्ट्री ने कहा कि भारतीय जहाज भी पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नहीं जाएंगे.

सरकार के इन फैसलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है. पीएम मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति लॉरेंको से मुलाकात के दौरान यह बात कही.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).