देश

जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी में लगे खालिस्तानी नारे, भारत सरकार ने कनाडा के राजनयिक को किया तलब

भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) की मौजूदगी में टोरंटो में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थक नारेबाजी पर सोमवार को कनाडा के उप उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया.

जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी में लगे खालिस्तानी नारे, भारत सरकार ने कनाडा के राजनयिक को किया तलब
Justin Trudeau | X

नई दिल्ली: भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) की मौजूदगी में टोरंटो में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थक नारेबाजी पर सोमवार को कनाडा के उप उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया. विदेश मंत्रालय ने कार्यक्रम में नारेबाजी की घटना को ‘‘परेशान करने वाला’’ बताया और कहा कि यह एक बार फिर उस राजनीतिक स्थान को दर्शाता है जो कनाडा में ‘‘अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा’’ को दिया गया है. Read Also: कैसे भारत के मोस्ट वांटेड 20 खूंखार आतंकियों को पाकिस्तानी और कनाडाई धरती पर किया गया सफाया? जानें इसके पीछे किसका हाथ.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की घटना न केवल भारत-कनाडा संबंधों को प्रभावित करती है, बल्कि कनाडा में उसके अपने नागरिकों के लिए हिंसा और अपराध के माहौल को भी बढ़ावा देती है.

कनाडाई PM का खालिस्तानी प्रेम

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘कनाडा के उप उच्चायुक्त को एक कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थक नारेबाजी के संबंध में विदेश मंत्रालय में तलब किया गया. इस कार्यक्रम को कनाडा के प्रधानमंत्री ने संबोधित किया था.’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कार्यक्रम में इस तरह की परेशान करने घटना को अनियंत्रित रूप से जारी रखने की अनुमति दिए जाने पर भारत सरकार ने गहरी चिंता और कड़ी आपत्ति व्यक्त की है.’’ बयान में कहा गया, ‘‘यह एक बार फिर कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को दी गई राजनीतिक जगह को दर्शाता है.’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की घटना न केवल भारत-कनाडा संबंधों को प्रभावित करती है बल्कि कनाडा में उसके अपने नागरिकों के लिए हिंसा और अपराध के माहौल को भी बढ़ावा देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).