क्रिकेट

Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स का क्रिकेट शेड्यूल जारी, जानें कब हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर

महिला वर्ग में भी भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ करेगी. यदि भारत यह मुकाबला जीतता है तो सेमीफाइनल में उसका सामना बांग्लादेश या चीन में से किसी एक टीम से होगा. दूसरे क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका का मुकाबला मलेशिया से होगा, जबकि पाकिस्तान की टीम थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी.

Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स का क्रिकेट शेड्यूल जारी, जानें कब हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर

Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टक्कर शुरुआती दौर में देखने को नहीं मिलेगी. दोनों टीमें तभी आमने-सामने आएंगी, जब वे सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचने में सफल होंगी. यानी क्रिकेट प्रेमियों को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए दोनों टीमों के अंतिम चार में पहुंचने का इंतजार करना होगा. Ashes Test In India? भारत में खेली जा सकती है ऐतिहासिक एशेज टेस्ट, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर मैच कराने के दिए संकेत

मेन्स और वूमेन्स दोनों वर्ग में डिफेंडिंग चैंपियन है भारत

जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट चौथी बार शामिल किया गया है. इससे पहले क्रिकेट 2010 (ग्वांगझू), 2014 (इंचियोन) और 2023 (हांगझोउ) एशियन गेम्स का हिस्सा रह चुका है. भारत मौजूदा चैंपियन है और इस बार पुरुष व महिला दोनों वर्ग में अपने खिताब का बचाव करेगा.

इस बार भी पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताएं टी20 फॉर्मेट में खेली जाएंगी. सभी मुकाबलों को फुल इंटरनेशनल मैच का दर्जा मिलेगा. महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक खेली जाएगी, जबकि पुरुष क्रिकेट मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होंगे. सभी मैच आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में आयोजित किए जाएंगे.

पुरुष वर्ग में भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में मिली एंट्री

पुरुष प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को शीर्ष वरीयता मिली है. इन चारों टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह दी गई है. बाकी चार स्थानों का फैसला प्रारंभिक दौर के मुकाबलों से होगा. प्रारंभिक चरण में छह टीमें दो ग्रुप में बांटी गई हैं.

ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल

ग्रुप B: हांगकांग चीन, मलेशिया, ओमान

दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी. इस फॉर्मेट के कारण भारत और पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेल सकते. दोनों के बीच मुकाबला तभी संभव होगा, जब दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचें.

महिला टीम की शुरुआत जापान के खिलाफ

महिला वर्ग में भी भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ करेगी. यदि भारत यह मुकाबला जीतता है तो सेमीफाइनल में उसका सामना बांग्लादेश या चीन में से किसी एक टीम से होगा. दूसरे क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका का मुकाबला मलेशिया से होगा, जबकि पाकिस्तान की टीम थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी.

एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट क्वार्टर फाइनल शेड्यूल

भारत बनाम क्वालीफायर

पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर

श्रीलंका बनाम क्वालीफायर

बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर

एशियन गेम्स 2026. महिला क्रिकेट क्वार्टर फाइनल शेड्यूल

भारत बनाम जापान

बांग्लादेश बनाम चीन

श्रीलंका बनाम मलेशिया

पाकिस्तान बनाम थाईलैंड

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2026 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).