India-China Disengagement: भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच ITBP के डीजी का बड़ा बयान आया सामने, पेट्रोलिंग को लेकर कही ये बड़ी बात

भारत और चीन के बीच बॉर्डर (India-China Disengagement) पर जारी तनाव को लेकर बयानबाजी लगातार हो रही है. कांग्रेस सहित तमाम दलों ने इस मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. इसके साथ ही चीन को आर्थिक मोर्चे पर भारत ने काफी नुकसान पहुंचाया हुआ है. गलवान घाटी में नापाक हरकत के बाद भारत ने बड़ी तादात में चीनी एप्स पर बैन लगाया है. हालांकि यह मामला अब धीरे-धीरे सुलझ रहा है. पैंगोंग झील से भारत और चीन की सेना पीछे हट रही है.

ITBP के डीजी और बॉर्डर (Photo Credits-ANI/AFP)

नई दिल्ली, 23 फरवरी 2021. भारत और चीन के बीच बॉर्डर (India-China Disengagement) पर जारी तनाव को लेकर बयानबाजी लगातार हो रही है. कांग्रेस सहित तमाम दलों ने इस मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. इसके साथ ही चीन को आर्थिक मोर्चे पर भारत ने काफी नुकसान पहुंचाया हुआ है. गलवान घाटी में नापाक हरकत के बाद भारत ने बड़ी तादात में चीनी एप्स पर बैन लगाया है. हालांकि यह मामला अब धीरे-धीरे सुलझ रहा है. पैंगोंग झील से भारत और चीन की सेना पीछे हट रही है. इसी बीच आईटीबीपी के डीजी ने पेट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा कि हमारे सारे बीओपी बॉर्डर पर हैं और लगातार वहां पर हमारी तैनाती रहेगी.

भारत-चीन के बीच कुछ प्वाइंट पर हुई डिसइंगेजमेंट के बाद आईटीबीपी की पेट्रोलिंग पर डीजी ने कहा कि हमारे सारे बीओपी बॉर्डर पर हैं और लगातार वहां पर हमारी तैनाती रहेगी. द्विपक्षीय समझौते के मुताबिक आर्मी थोड़ा पीछे आएगी लेकिन सभी पोस्ट पर हमारी तैनाती रहेगी और पेट्रोलिंग भी जारी रहेगी. यह भी पढ़ें-India-China Border Tension: लोकसभा में राजनाथ सिंह ने बताया- पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील क्षेत्र से सेनाओं के पीछे हटने का चीन के साथ समझौता हुआ

ANI का ट्वीट-

गौरतलब है कि इससे पहले भारत-चीन बॉर्डर मसले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत की जमीन से चीनी सैनिक पीछे हट गए हैं और हमने कुछ नहीं खोया है. सिंह ने यह भी जानकारी दी थी कि दोनों सेनाओं के बीच पैंगोंग झील क्षेत्र में पीछे हटने पर सहमति बनी है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड