Noida Weather Updates: मौसम विभाग के 72 घंटे के अलर्ट को देखते हुए नोएडा में भी तैयारी तेज

ऐसी घटनाओं को देखते हुए डीएम ने सभी को कहा है कि कृपया आप ऐसी बाढ़ की स्थिति में ना तो यमुना के करीब जाएं, ना उसमें नहाने की कोशिश करें. सेल्फी लेने से भी बचें. ऐसा करना बेहद घातक और जानलेवा हो सकता है.

प्रतिकम्तक तस्वीर (Photo credits: Twitter/ANI)

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. उसका असर नोएडा और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। नोएडा के डीएम ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है. नोएडा प्रशासन ने कहा है कि जिस तरह मौसम विभाग ने 72 घंटे की चेतावनी दी है, उसी हिसाब से यहां पर भी लोगों को काफी एहतियात बरतना होगा. यमुना नदी के किनारे निचले स्तरों पर रहने वाले लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ेगी. जनता से अपील की गई है कि कृपया लोग सेल्फी लेने या नहाने के लिए यमुना नदी के पास ना जाएं. यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के पिता और भाइयों ने युवक की चाकू मारकर हत्या

दरअसल, 16 जुलाई को यमुना के किनारे बसे एक गांव के दो युवक बाढ़ वाले पानी में नहाने गए थे और उसके बाद वह उसमें डूब गए. जिनकी बॉडी 17 जुलाई को रिकवर हुई.

ऐसी घटनाओं को देखते हुए डीएम ने सभी को कहा है कि कृपया आप ऐसी बाढ़ की स्थिति में ना तो यमुना के करीब जाएं, ना उसमें नहाने की कोशिश करें. सेल्फी लेने से भी बचें. ऐसा करना बेहद घातक और जानलेवा हो सकता है.

साथ ही बाढ़ वाले इलाके का ड्रोन सर्वे भी कराया जा रहा है. प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कोई भी व्यक्ति बाढ़ वाले इलाके में फंसा ना हो। सभी लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड