Video: गाजियाबाद में तेज रफ़्तार रोडवेज़ की बस ने पंचर पिकअप को मारी टक्कर, टायर बदल रहे शख्स का हाथ हुआ धड़ से अलग
Credit -(Twitter-X)

Video: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र के एनएच- 9 में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक तेज रफ़्तार रोडवेज की बस ने खड़े पिकअप को टक्कर मार दी. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये सड़क हादसा इतना भयानक था की एक शख्स का हाथ धड़ से अलग हो गया. जानकारी के मुताबिक़ पिकअप गाड़ी पंक्चर हो गई थी और दो लोग उसका टायर बदल रहे थे, इसी दौरान तेज रफ़्तार बस ने खड़े वाहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक शख्स का हाथ धड़ से अलग हो गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एम्स में एडमिट करवाया गया. हादसे में बस पूरी तरह से सामने से चकनाचूर हो गई है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @lokeshRlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद के नेशनल हाईवे पर दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और लात-घूंसे; सामने आया घटना का VIDEO

रोडवेज की बस ने मारी पिकअप को टक्कर