देश

VIDEO: आगरा में रेस्टोरेंट के बाहर बैठी लड़की के साथ अश्लील हरकत, ₹5000 देकर साथ ले जाने की कोशिश; पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ खुलेआम छेड़छाड़ हुई और बंदूक की नोक पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की गई.

VIDEO: आगरा में रेस्टोरेंट के बाहर बैठी लड़की के साथ अश्लील हरकत, ₹5000 देकर साथ ले जाने की कोशिश; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Agra Woman Molestation Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ खुलेआम छेड़छाड़ (Agra Crime News) हुई और बंदूक की नोक पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश (Agra Rape Case) की गई. जानकारी के अनुसार, घटना एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई जहां महिला अपनी दोस्त के साथ बैठी थी. इसी दौरान आरोपी श्यामवीर सिंह (Accused Shyamveer Singh Arrest) उसके पास आया और उसे जबरन अपने साथ चलने के लिए कहा. उसने उसे 5,000 रुपये देने की भी पेशकश की. महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील इशारे किए और फिर पिस्तौल भी निकाल ली.

हालांकि, महिला पीछे नहीं हटी और उसका डटकर सामना किया. इस बीच, राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढें: UP Road Accident: यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत, 15 से अधिक घायल

महिला के साथ खुलेआम अश्लीलता

महिला पर बंदूक तान दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

वीडियो सामने आते ही आगरा पुलिस (Agra Police) हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर आरोपी श्यामवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई कार और लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली.

गंभीर आरोपों में मामला दर्ज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और हथियार दिखाकर धमकाने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. महिला की बहादुरी की हर जगह तारीफ हो रही है और लोग इसे महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).