इमरान खान का ऐलान- विंग कमांडर अभिनंदन को कल करेंगे रिहा

इमरान खान ने ऐलान किया कि शांति बरकरार रखने के लिए हम विंग कमांडर अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा करेंगे.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credit: ANI)

भारतीय वायुसेना (IAF) के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) को शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा. पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने वहां की संसद में ऐलान किया कि शांति के कदम के तौर पर हम विंग कमांडर अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा करेंगे. विंग कमांडर अभिनंदन फिलहाल पाकिस्तान की हिरासत में हैं. विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. मैंने पहले भी उनकी (इंडियन एयरफोर्स विंग कमांडर) रिहाई की मांग की थी. यह सद्भावना की दिशा में एक कदम होने जा रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह स्थाई होगा.

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को 46 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया था जिसमें एक शख्स की आंख पर पट्टी बंधी है और वह दावा कर रहा है कि वह भारतीय वायुसेना का विंग कमांडर अभिनंदन है. वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स कह रहा है, “मैं भारतीय वायुसेना का अधिकारी हूं. मेरा सर्विस नंबर 27981 है.” यह भी पढ़ें-भारत और पाक के बीच तनाव को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'अच्छी खबर', संघर्ष खत्म होने की उम्मीद, देखें Video

बता दें कि भारत ने गुरुवार को कहा था कि विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर किसी तरह का सौदा करने का कोई सवाल नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी